अर्जुन कपूर अब अपने फ़िल्मी करियर को बेहद गंभीरता से लेने और उस पर सफल योजना बनाने पर विचार कर रहे हैं और उन्होंने भी आमिर की तरह इस योजना के तहत साल में सिर्फ एक ही फिल्म करने का निर्णय लिया है।
हालाँकि इस साल वह 'गुंडे', फाइंडिंग फैनी' और '2 स्टेट्स' जैसी फिल्मों में नजर आए थे लेकिन अब शायद उन्हें एक साल में एक से ज्यादा फिल्मों में नहीं देखा जाएगा। क्योंकि उन्होंने एक साल में सिर्फ एक ही फिल्म करने का फैंसला लिया है।
अर्जुन कहते हैं, "मैं एक साल में सिर्फ एक ही फिल्म करूँगा। मैंने पिछले दो सालों में छः फिल्मों में काम किया है। लेकिन इस बार मैं एक बार में सिर्फ एक ही फिल्म पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूँ।"
हालाँकि अर्जुन ने नए साल के लिए तो कोई योजना नहीं बनाई है, लेकिन वह क्रिसमस अपनी फिल्म 'तेवर' के सह-कलाकारों सोनाक्षी और मनोज के साथ ही सेलिब्रेट करना चाहते हैं।
मैं साल में सिर्फ एक ही फिल्म करूँगा: अर्जुन कपूर
Thursday, December 18, 2014 14:20 IST


