Bollywood News


शाहरुख हमारी हॉकी टीम के कैप्टन हुआ करते थे: अनुराग कश्यप

हालाँकि शाहरुख खान अनुराग कश्यप के साथ पहली बार किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं, लेकिन अनुराग का कहना है कि शाहरुख उनके लिए परिवार के सदस्य के जैसे हैं।​

​ ​शाहरुख की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में कैमियो में नजर आने वाले अनुराग का कहना है, "शाहरुख खान के साथ भी मेरा बाकी दोनों खानो की तरह एक खास ​रिश्ता है। शाहरुख हंसराज कॉलेज में मेरे सीनियर थे। वह हमारी हॉकी टीम के कैप्टन थे। वह मेरे बड़े भाई के जैसे हैं।

​ अनुराग ने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा, "जब वह मुंबई में अपने सपनों को पूरा करने के लिए आए थे तो शाहरुख और गौरी ने उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

​ "जब मेरे पास पैसे नहीं थे तो वह मुझे कॉल किया करते थे और गौरी मुझे खाना खिलाया करती थी। शाहरुख के साथ मेरा रिश्ता एक अलग ही मुकाम पर है। हमने कभी भी एक दूसरे से कुछ नहीं माँगा।"

​ ​अनुराग ने कहा, "उन्हें शाहरुख के साथ किसी फिल्म में काम करना बहुत पसंद है। मैं एक दिन उनके साथ किसी फिल्म में काम जरूर करूँगा नहीं तो मेरा जीवन सम्पूर्ण नहीं होगा। हम दोनों के बीच एक ख़ास भावुक बॉन्डिंग है। अगर मैं उनके साथ एक फिल्म बनाऊंगा तो मैं इसे अपने ही तरीके से बनाऊंगा।"

End of content

No more pages to load