Bollywood News


'अलोन' के ट्रेलर से छा गई हैं बिपाशा, खुलकर बटोर रही हैं हिट्स

'अलोन' के ट्रेलर से छा गई हैं बिपाशा, खुलकर बटोर रही हैं हिट्स
फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'अलोन' को यूट्यूब पर 43 लाख से भी ज्यादा हिट मिल चुके हैं।

बीते नौ दिसंबर को यूट्यूब पर जारी किया गया फिल्म का ट्रेलर अब तक 4345446 बार देखा जा चुका है और यही नहीं शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन और अर्जुन कपूर जैसी हस्तियों ने ट्रेलर को लाइक भी किया है।

बिपाशा ने बुधवार को एक ट्वीट में लिखा, "हमारी फिल्म 'अलोन' के ट्रेलर ने सर्वाधिक तेजी से 40 लाख हिट पार करने का रिकॉर्ड बनाया। 16 जनवरी को फिल्म देखने जरूर जाएं।"

फिल्म में बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की कहानी दो जुड़वा बहनों की है, जो हमेशा साथ रहने का वादा करती हैं, लेकिन एक की मौत हो जाने के बाद परिस्थितियों में मोड़ आता है।

End of content

No more pages to load