Bollywood News


स्कूली हमले में गई बच्चों की जान से भीग गई हैं बॉलीवुड की भी पलकें

स्कूली हमले में गई बच्चों की जान से भीग गई हैं बॉलीवुड की भी पलकें
पेशावर ​​के स्कूल में ​जो आतंकी हमला हुआ और इस खौफनाक हमले में मासूम बच्चों की जान चले जाने से बॉलीवुड भी अपने दर्द को रोक नहीं पाया है और उन्होंने इसे काफी खौफनाक बताते हुए घृणित ​करार दिया है।

​ इस मामले में ​अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान और आमिर खान ने मासूम स्कूली बच्चों की हत्या पर दुख जताया है। पाकिस्तान के पेशावर में कल सैन्य स्कूल पर तालिबानी हमले में 141 लोग मारे गए जिसमें ज्यादातर मासूम बच्चे थे।​

​ ​ ​अमिताभ ने अपना दुःख व्यक्त करते हुए अपने ब्लॉग पर लिखा है, "जब मासूमों को चुप करा दिया जाए... तो सिर्फ सन्नाटा ही बचता है।"

आमिर ने भी घटना पर अपने विचार रखने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।​ उन्होंने ट्वीट किया​, "पेशावर में मासूम बच्चों की हत्याओं के बारे में अभी सुना। मैं बहुत बड़े सदमे में हूं।​"

अभिनेता मनोज बाजपाई ने घटना को ​'​वीभत्स हत्या​'​ बताया।​

शाहरुख खान : जिन्होंने हमसे हमारे बच्चे, हमारा भविष्य और हमारे घाव भरने वाले छीन लिए उनके प्रति जबर्दस्त आक्रोश और नफरत है।

अनुपम खेर : आज दुनिया बहुत उदास है। वो बच्चे एक लंबी और खुशहाल जिंदगी के हकदार थे। दुखद।

आलिया भट्ट : मानवीयता नाम की कोई चीज नहीं है। यह सोचना भर भयावह है कि हम इतना ज्यादा क्रूर और घिनौने होने की हिम्मत रखते हैं।

वरुण धवन : मानवता की दौड़ का सर्वाधिक अंधकारमय दिन। कोई धर्म बच्चों को मारने की सीख नहीं देता।

शाहिद कपूर : काला दिवस। मासूम खो गए। मानवता कहां जा रही है? कोई धर्म, कोई भगवान ऐसा नहीं चाहता।

अनुष्का शर्मा : यह सर्वाधिक नृशंस अमानवीय एवं कायरतापूर्ण कृत्य है। मुझे इससे बहुत तकलीफ हो रही है।

सोनू निगम : कल कुछ लोगों की दुनिया खत्म हो गई।

End of content

No more pages to load