Bollywood News


एक की तरह के किरदार मिल रहे थे:​ ​जायद खान

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और संजय खान के पुत्र जायद खान का कहना है कि उन्हें फिल्मों में एक जैसे किरदार मिल रहे थे इसलिये वह फिल्मों से दूर हो गये हैं। जायद खान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म चुरा लिया है तुमने से की थी। वह बहुत दिनों से फिल्मों में नजर नहीं आये हैं।वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म तेज में वह अंतिम बार नजर आये थे।​

​ उन्होंने कहा,मेरे अभिनय करियर में उतार-चढ़ाव बने रहे। इसमें हर चीज का मिश्रण रहा। मुझे एक जैसे किरदार मिल रहे थे। मैं युवा था और बहुत सारी चीजें नहीं जानता था। मैं बड़े बैनर की मल्टी-स्टारर फिल्में कर रहा था। उन्होंने कहा,मुझे एहसास नहीं था कि मैं एक ही जैसे किरदार कर रहा हूॅं। वह इस समय फिल्म 'शराफत गई तेल लेने' में काम कर रहे है। उन्होंने कहा, "मैंने अभिनय से अवकाश लिया और खुद को व्यस्त रखा। अब मैं इस फिल्म में काम कर रहा हूॅं जो किसी बडे बैनर की फिल्म नहीं है।​

​ मुझे इसकी पटकथा अच्छी लगी, इसलिए मैंने इसके लिए हामी भरी।" गुरमीत सिंह निर्देशित इस फिल्म में टीना देसाई और रणविजय सिंह भी नजर आएंगे। बताया जाता है कि जायद फिल्म में दिल्ली के एक लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो खुद को अंडरवर्लड में उलझा हुआ पाता है। उन्होंने कहा, "मैं फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूॅं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक फिल्म का लुत्फ उठाएंगे।"

End of content

No more pages to load