Bollywood News


आइटम सांग का चलन है: अरबाज

अभिनेता-फिल्मकार अरबाज खान की 'दबंग' और 'दबंग 2' जैसी फिल्मों में आइटम सांग हिट रहे थे। उनका कहना है कि ऐसे गाने अब चलन बन गए हैं।​

​ अरबाज ने एक समूह साक्षात्कार में संवाददाताओं को बताया​, "यह अब एक चलन बन गया है, लेकिन मैं अपनी फिल्मों में जो आइटम सांग डालता हूं, वो फिल्म के विषय पर निर्भर करते हैं। मैं शायद अपनी अगली फिल्म में आइटम सांग नहीं रखूंगा।​"

​​ उन्होंने कहा​, "यह विषय के साथ फबना चाहिए। हम इसे आइटम नंबर कह सकते हैं। मुझे ये टैग पसंद नहीं हैं। मेरे लिए संगीत की एक अहम भूमिका है।​"

​ अरबाज फिलहाल अपने प्रोडक्शन की अगली फिल्म ​'​डॉली की डोली​'​ के प्रचार में व्यस्त हैं, जिसमें सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

End of content

No more pages to load