Bollywood News


​सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आ सकते हैं ऐश्वर्या और अभिषेक

​सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आ सकते हैं ऐश्वर्या और अभिषेक
सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड का रियल लाइफ कपल अब सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर से एक साथ नजर आ सकता है।

​चर्चाओं के अनुसार, "मीडिया गुरु प्रह्लाद कक्कड़ ​भी अब एक फिल्म '​हैप्पी एनिवर्सरी​' नाम​ की एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। जिसमें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ​साथ ​काम कर सकते है।​ साथ ही फिल्म के लिए सुष्मिता सेन ​के भी नाम की चर्चा है।

​कहा जा रहा है कि फिल्म शादी पर आधारित होगी जिसमें ऐश और अभी पति-पत्नी की ही भूमिका में होंगे। वैसे सिल्वर स्क्रीन पर ये जोड़ी नई नहीं है और पहले भी 'गुरु​'​,​ '​रावन​', 'धूम 2​', 'कुछ ना कहो​', 'ढ़ाइ अक्षर प्रेम​ के', 'सरकार राज​' और 'उमराव जान​' जैसी फिल्मों में दोनों साथ नजर आ चुके हैं।

End of content

No more pages to load