Bollywood News


​आमिर की 'पीके' के समर्थकों और विरोधियों की ट्वीट पर छिड़ी वॉर

​आमिर की 'पीके' के समर्थकों और विरोधियों की ट्वीट पर छिड़ी वॉर
​आमिर खान की 'पीके को एक और जहाँ आलोचकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली है वहीं अब फिल्म को लेकर ट्विटर पर 'पीके' के समर्थकों और विरोधियों में जंग भी छिड़ गई है।​​

ट्विटर पर फिल्म के समर्थक और विरोधी आपस में भिड़ गए हैं।​ सिर्फ इतना ही नही ट्विटर के टॉप ट्रेंड में हैशटैग वी सपोर्ट ​'​पीके​'​और हैशटैग बॉयकॉट ​'​पीके​' भी शीर्ष पर पहुंच गया।​​​

​फिल्म में धर्म और आडंबरी धर्म गुरुओं को निशाना बनाया गया है। काफी हद तक फिल्म में भारत में फैली धार्मिक कुरीतियों को दर्शाया गया है जिसके चलते ​ट्विटर पर ​उनकी फिल्म को नापसंद करने वालो ने बॉयकॉट करने ​का ही फैंसला कर लिया है। लेकिन ऐसे में भला आमिर के समर्थक कहाँ पीछें रहने वाले हैं।​ जिसका नतीजा यह हुआ है कि दोनों पक्षों के बीच ट्विटर वॉर छिड़ गई है।​​

​फिल्म के विरोध में उतरे लोगों का कहना है कि फिल्म में हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाया गया है। वहीं कुछ लोग ​इसे सिर्फ मनोरंजन के तौर पर देख रहे हैं और उन्हें उन दृश्यों से कोई आपत्ति नहीं है।​

​कुछ ट्वीट्स इस प्रकार हैं-​

​विवेक बंसल: #​बायकॉट, फिल्म 'पीके' में हाजी आमिर ​ने ​हिंदू परंपराओं​ और समारोहों​ का कई दृश्यों में मजाक उड़ाया है।​

​क्रियेटिव गीक: मुझे पता ही था कि अगर इस फिल्म का भगवान से कोई लेना-देना हुआ तो इसका हैश टैग ट्रेंड बन जाएगा।​

​मिथुन: #वी सपोर्टपीके #बायकॉट ...​यह सिर्फ एक फिल्म है जाओ और वापिस आ जाओ।​

​​जोतिमणि: क्या लाजवाब फिल्म है! कॉमेडी के माध्यम से बेहद गंभीर मुद्दा उठाया गया है। विरोध होने पर कोई आश्चर्य की बात नहीं है। जरूर देखना। #वीसपोर्टपीके​​

​ ​मनवीर खुराना: 'पीके' 2014 की बेहतरीन फिल्म है। जो 'पीके' को सपोर्ट नहीं करते वह 'हिम्मत वाला' और 'हमशक्ल' देखने के ही लायक हैं। #वीसपोर्टपीके।

End of content

No more pages to load