Bollywood News


रणबीर कपूर से मिलने उनके घर पहुंची आलिया भट्ट

रणबीर कपूर से मिलने उनके घर पहुंची आलिया भट्ट
आलिया भट्ट हम-उम्र कलाकारों के साथ काम करने के बाद अब रणबीर कपूर जैसे कलाकारों के साथ भी काम करने जा रही हैं और हाल ही में उन्हें रणबीर कपूर के घर देखा गया।

आलिया को हाल ही में रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर की बिल्डिंग में देखा गया है। वह अब अयान मुखर्जी की अगली फिल्म में रणबीर के साथ नजर आएंगी।

ज्ञात हो तो आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने एक बयान से सभी को चौंका दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह रणबीर कपूर के साथ शादी करना चाहती हैं।

End of content

No more pages to load