Bollywood News


​'​हवाईजादा​'​ मेरी छवि बदल देगी: आयुष्मान

​'​हवाईजादा​'​ मेरी छवि बदल देगी: आयुष्मान
​गायक-अभिनेता आयुष्मान खुराना को लगता है कि उनकी अगली फिल्म ​'​हवाईजादा​'​ उनकी छवि बदल देगी। ​'​हवाईजादा​'​ वैज्ञानिक शिवकर बापूजी तलपड़े के जीवन पर आधारित है।​

​उनका ​ऐसा मानना है कि भारत का पहला मानवरहित विमान तलपड़े ने ही बनाया था। आयुष्मान ने मंगलवार को ​'​हवाईजादा​'​ के ट्रेलर ​लॉन्च के मौके पर कहा​, "फिल्म ​'​विकी डोनर​'​ के बाद निर्देशक विभू पुरी ने मेरे सामने इस मजेदार कहानी का प्रस्ताव रखा। जिस तरह उन्होंने इसे दुनिया का पहला मानव रहित विमान बनाने वाले व्यक्ति की कहानी के रूप में गढ़ा, वह चौंका देने वाला है।​"

उन्होंने कहा​, "मुझे लगता है कि यह मेरी छवि बदल देगी। मैं अब तक एक उत्तर भारतीय युवक की भूमिका निभा रहा था और अब मैं एक मराठी युवक की भूमिका में निभा रहा हूं।​

​ 30 जनवरी को रिलीज हो रही ​'​हवाईजादा​'​ में मिथुन चक्रबर्ती और पल्लवी शारदा भी हैं।

End of content

No more pages to load