Bollywood News


​​मैं बहुत उदार फिल्म निर्माता हूं: अरबाज

​​मैं बहुत उदार फिल्म निर्माता हूं: अरबाज
अभिनेता-फिल्म निर्माता अरबाज खान को लगता है कि वह काम के दौरान अपनी फिल्म टीम को कुछ ज्यादा ही आराम एवं छूट देते हैं।​​

अरबाज ने आईएएनएस को बताया कि वह फिल्म निर्माण से जुड़ी ऊहापोह की स्थिति से कैसे निपटते हैं। उन्होंने बताया​, "मैं अपनी टीम के साथ चलता हूं, लेकिन मैं बतौर फिल्म निर्माता बहुत उदार हूं। ज्यादा कड़क नहीं हूं। असल में मेरी टीम में पेशेवर रवैया बढ़ना चाहिए।​"​

उन्होंने कहा​, "कभी-कभी मैं बहुत ज्यादा छूट और आराम दे देता हूं, लेकिन आज फिल्म निर्माण एक कारोबार भी है। फिल्म को बजट में और समय पर बनाना जरूरी है। फिल्म निर्माता होने के नाते हमें इसे लेकर सख्त होना होगा।​"​​​

अरबाज फिलहाल अपनी फिल्म ​'​डॉली की डोली​'​ के प्रचार में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है। फिल्म में सोनम कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं।​

End of content

No more pages to load