Bollywood News


​​आसान भूमिकाओं करने से होती है ​ऊब: अर्जुन कपूर

​​आसान भूमिकाओं करने से होती है ​ऊब: अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि वह हर भूमिका के अनुरुप खुद को ढालना चाहते हैं क्योंकि उन्हें चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करना पसंद है।​​

​ अपने तीन साल के करियर में ​'​इश्कजादे​', '2 स्टेट​'​ और ​'​फाइंडिंग फैनी​'​ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले 29 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि कोई किरदार जो मेरे व्यक्तित्व से अलग होता है, वह करना मु​झे पसंद है।​​

​ अर्जुन ने ​'​पीटीआई भाषा​'​ को बताया​, "कोई ऐसा किरदार जो मेरे अपने व्यक्तित्व से अलग है वो मु​झे आकर्षित करता है। अपने व्यक्तित्व जैसी ही भूमिकाएं निभाना उबाऊ है और कैमरे के सामने सिर्फ अपने जैसा किरदार निभाते रहना एक सीमा के बाद आसान नहीं रहता। दर्शक मु​झे इस तरह देख कर ऊब जाएंगे क्योंकि मुझे लगता है कि मु​झे देखना उतना रोमांचक नहीं।​"​

​ अभिनेता ने बताया​, "मैं नई भूमिकाओं​, नई दुनिया और तथ्यों से जुडना चाहता हूं। मैं कुछ ऐसा करना चाहता हूं जो मैंने अपने जीवन में कभी नहीं किया है।​"​

​ अर्जुन ने एक्शन आधारित ​'​औरंगजेब​, 'गुंडे​'​ और अपने हालिया ​'​तेवर​'​ फिल्मों में काम किया है लेकिन उनका कहना है कि वह एक ही तरह की भूमिकाएं नहीं करना चाहते हैं।

End of content

No more pages to load