Bollywood News


बैंगलोर डेट से चूक गए अर्जुन और सोनाक्षी

बैंगलोर डेट से चूक गए अर्जुन और सोनाक्षी
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को हाल ही में बैंगलोर जाना था। वहां उन्हें अपनी फिल्म 'तेवर' को एक फैशन शो में प्रोमोट करना था लेकिन फ्लाइट में देरी होने के कारण वे वहां नहीं जा पाए जिस के चलते परेशान अर्जुन और सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर आयोजकों से माफ़ी मांगी।

​एक सूत्र का कहना है, "प्रोमोशन की योजना के अनुसार, उन्हें शहर में होने जा रहे इस शो में शोसटॉपर के रूप में उपस्थिति दर्ज करानी थी। लेकिन फ्लाइट मिस होने के कारण वे वहां नहीं पहुंच सके।"

​जब आयोजक कर्ताओं को पता चला कि सोनाक्षी और अर्जुन बैंगलोर नहीं आ पाएंगे तो उन्होंने कैटवॉक में फेरबदल करने की योजना बनाई। लेकिन इतने कम समय में ​वह किसी और को इसके लिए तैयार नहीं कर सकते थे।

तेवर के एक ​क्रू मेंबर का कहना है, "अर्जुन और सोनाक्षी ने दोपहर बाद की फ्लाइट से जाने का निर्णय लिया जो दो घंटे देरी से आ रही थी। इसके बाद उन्होंने फोन कर के बताया कि यह 7 बजे से पहले संभव नहीं हो पाएगा। उनके लिए शो में समय से पहुंचना नामुमकिन था। इसके अलावा उन्होंने अगले दिन लखनऊ के लिए भी रवाना होना था। इसीलिए उन्हें बैंगलोर जाना रद्द ही करना पड़ा और आयोजन कर्ताओं से माफ़ी मांगनी पड़ी।"

​इसके बाद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर माफ़ी मांगते हुए लिखा है, "हे बैंगलोर दुखी महसूस कर रहा हूँ क्योंकि फ्लाइट के कारण वहां नहीं पहुंच सका।"

​वहीं सोनाक्षी ने पोस्ट किया है, "3:15 ​की फ्लाइट से बैंगलोर पहुंचना था जिसे 5:45 ​तक कर दिया गया और इसीलिए हमने आपके साथ अपनी डेट मिस कर दी। लेकिन बैंगलोर हम जल्दी ही आपके पास होंगे।"

End of content

No more pages to load