Bollywood News


​​प्रियंका का गाना ​टॉप ​100 गानों में 7वें स्थान पर

​​प्रियंका का गाना ​टॉप ​100 गानों में 7वें स्थान पर
​अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपड़ा का अंग्रेजी गाना 'आई कान्ट मेक यू लव मी' शीर्ष 100 अंतर्राष्ट्रीय गानों और एलबम के बीच सातवें पायदान पर काबिज होने में सफल रहा है​।​

​ एक बयान में कहा गया कि 'हंगामा डॉट कॉम' ने शीर्ष 100 अंतर्राष्ट्रीय गानों और एलबम की सूची जारी की है​।​ इसमें ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर​ रहमान के 'माय माइंड इज अ स्ट्रेंजर विदाउट यू', 'द विलेज ऑफ सेंट एंटोइन' और 'न्यू बिगिनिंग्स' जैसे गीत शामिल हैं​।​

​ सूची में शीर्ष पर जेसी जे, एरियाना ग्रांडे और निकी मिनाज का गाना 'बैंग बैंग' रहा​।​​

सूची में शामिल अन्य गानों में 'मरून 5' बैंड का 'एनीमल्स', जेनिफर लोपेज का 'फर्स्ट लव' और एनरिक इग्लेसियस और भारतीय संगीतकार सलीम-सुलेमान मर्चेट का 'आई एम अ फ्रीक' शामिल है​।​

End of content

No more pages to load