Bollywood News


​सोनाक्षी और अर्जुन ​मुझे उपहार में मिले हैं: ​​तेवर के निर्देशक

​सोनाक्षी और अर्जुन ​मुझे उपहार में मिले हैं: ​​तेवर के निर्देशक
​फिल्म 'तेवर' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कर रहे अमित शर्मा इसमें सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर के काम से गदगद हैं​।

​ उनका कहना है कि ये दोनों उनके लिए उपहार की तरह हैं, जो उन्हें फिल्म के निर्माता बोनी कपूर, जो अर्जुन के पिता भी हैं, से उपहार के रूप में मिले​।

​​ शर्मा ने कहा, "सोनाक्षी और अर्जुन मुझे बोनी सर से उपहार के रूप में मिले​। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे अभिनेता, अभिनेत्रियों के पीछे नहीं भागना पड़ा​।​​"​

​​ उन्होंने कहा, "मैंने अर्जुन को पहले की फिल्मों में देखा था, लेकिन जब मैं उनसे पहली बार मिला तो मैंने उनके चेहरे में एक खास तरह का आकर्षण देखा​।​ मैंने उन्हें देखते ही कहा कि आप मेरे पिंटू हो, मेरी फिल्म का किरदार​।​"

End of content

No more pages to load