Bollywood News


​​​​​​महिलाओं को वस्तु के रूप में न देखें: वरुण

​​​​​​महिलाओं को वस्तु के रूप में न देखें: वरुण
​वर्ष 2015 के आगाज के साथ बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने लैंगिक समानता पर जोर दिया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से महिलाओं को इज्जत देने का भी आग्रह किया है।​

फिल्म निर्देशक डेविड धवन के लाडले वरुण ने इस बारे में ट्विटर पर अपने विचार जाहिर किए। उन्होंने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा​, "अगर आप मु​झे जरा भी पसंद करते हैं, तो 2015 में महिलाओं का उत्पीड़न न करने और उनके साथ इंसानों जैसा बर्ताव करने का वादा करें।​"

वरुण ने 2015 का स्वागत लास वेगास में किया। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट कर ट्वीट में लिखा​, "2015 आ गया है। लास वेगास में भविष्य का आगाज होने वाला है।​"

इस साल वरुण की 'बदलापुर' और 'एबीसीडी 2' फिल्म आनी है।

End of content

No more pages to load