Bollywood News


​कैटरीना कैफ मेरी पसंदीदा सह-अभिनेत्री: अनुष्का

​कैटरीना कैफ मेरी पसंदीदा सह-अभिनेत्री: अनुष्का
​कैटरीना कैफ के साथ ​'​जब तक है जान​'​ फिल्म में काम कर चुकीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह उनकी पसंदीदा सह-अभिनेत्री हैं। अनुष्का का अभिनेत्रियों के बीच नंबर वन को लेकर होने वाली कथित लड़ाइयों में यकीन नहीं है।​

​ अनुष्का ने कहा​, "अभिनेत्रियां होने के नाते हमें कैट-फाइट खत्म करने की जरूरत है। मैंने ​'​क्वीन​'​ देखने के बाद कंगना रनौत​, 'कॉकटेल​'​ देखने के बाद दीपिका पादुकोण को फोन किया था। मैं उनकी फिल्में देखने के बाद बहुत ज्यादा उत्साहित थी।​"

​​ उन्होंने कहा, ​"कैटरीना मेरी मनपसंद सह-अभिनेत्री हैं, क्योंकि मेरा उनके साथ बहुत प्यारा रिश्ता है। वह सच्ची इंसान हैं। वह दिखावटी नहीं हैं। मुझे ​'​जब तक है जान​'​ में उनके साथ काम करके बहुत मजा आया। मुझे मालूम है कि उन्हें मेरे लिए खुशी महसूस होती है।​"

​ अनुष्का फिलहाल अपनी हालिया फिल्म ​'​पीके​'​ की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं।

End of content

No more pages to load