Bollywood News


अक्षय फिर बने ​'मास्टरशेफ इंडिया''​ के मेजबान

अक्षय फिर बने ​'मास्टरशेफ इंडिया''​ के मेजबान
बॉलीवुड के ​'​खिलाडी​'​ अक्षय कुमार एक बार फिर टेलीविजन रियलिटी शो ​'​मास्टरशेफ इंडिया​'​ की मेजबानी कर सकते हैं। अक्षय का खाने बनाने का शौक किसी से छिपा नहीं है।​​

वह ​'​मास्टरशेफ इंडिया​'​ के पहले संस्करण की भी मेजबानी कर चुके हैं। हाल में उन्होंने अनोखे रियलिटी शो ​'​डेयर 2 डांस​'​ की भी मेजबानी की थी। एक सूत्र ने कहा, ​"प्रोग्रामिंग टीम अक्षय को शो में ​'​महा-जज​'​ के रूप में लाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल कुछ तय नहीं है। इस बारे में अभी बात चल रही है।"​​

​'​मास्टरशेफ इंडिया​'​ का चौथा संस्करण स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होगा। मशहूर शेफ संजीव कपूर, विकास खन्ना और रणवीर बरार इसके निर्णायक होंगे। शो का प्रीमियर जनवरी के अंत में होने की संभावना है।

End of content

No more pages to load