Bollywood News


​​भारत पहुंचे अमेरिकी संगीतकार का प्रियंका ने किया स्वागत

​​भारत पहुंचे अमेरिकी संगीतकार का प्रियंका ने किया स्वागत
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भारत पहुंचे अमेरिकी संगीतकार, गीतकार और गायक मैथ्यू कोमा का स्वागत किया। कोमा इस समय एक इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक महोत्सव में अपने प्रदर्शन के लिए गोवा में हैं।​

शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट किया​, "परिवार के साथ समय बिता रहा हूं.. मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने हमारा भारत में स्वागत किया।​"

​ उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने सिर को कोमा के कंधे पर रखे हुए हैं और आराम करती दिख रहीं हैं। प्रियंका​, अंतर्राष्ट्रीय संगीत में भी अपनी धाक बना चुकी हैं।​

​​ उन्होंने पिटबुल और विल जैसे संगीत के सितारों के साथ गाने रिकॉर्ड किए हैं। गोवा में प्रदर्शन करने से पहले उन्होंने ट्वीट किया​, "गोवा में होकर बड़ा सुखद महसूस कर रहा हूं, आज रात भारत में मेरा पहला शो है।​"​

End of content

No more pages to load