Bollywood News


क्या! गौहर खान ने पब्लिसिटी स्टंट के लिए खुद को मरवाया था थप्पड़?

क्या! गौहर खान ने पब्लिसिटी स्टंट के लिए खुद को मरवाया था थप्पड़?
'इंडियाज़ रॉ स्टार' के मंच पर गौहर खान को पड़े थप्पड़ वाले मामले में अब एक और नया मोड़ आ गया है। काफी सुर्खियां बटोरने वाले इस मामले ने गौहर को काफी सहानुभूति दिला दी थी। लेकिन अब उन्हें थप्पड़ मारने वाले शख़्स अकील मलिक ने एक नए बयान में खुलासा किया है कि ऐसा उन्होंने अपनी मर्जी से नहीं किया बल्कि उनसे करवाया गया था।

​अकील ने बेहद चौकाने वाला बयान देते हुए कहा है कि गौहर ने उन्हें खुद ऐसा करने के लिए कहा था। यह उनका सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था और इसके लिए उन्हें कुछ पैसे भी दिए गए थे।

​​ हालाँकि अकील ने ही थप्पड़ मारने और उसके बाद गिरफ्तार होने के बाद कहा था कि उसने थप्पड़ इसलिए मारा क्योंकि गौहर ने छोटे कपड़े पहने हुए थे और वह गौहर की तरफ आकर्षित हो गया था। लेकिन अब अकील ने अपना बयान बदलकर सभी को चौंका दिया है।

End of content

No more pages to load