Bollywood News


फिल्मों के लिए चूजी हो गया हूँ: अर्जुन कपूर

फिल्मों के लिए चूजी हो गया  हूँ: अर्जुन कपूर
बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता और बोनी कपूर के पुत्र अर्जुन कपूर अब फिल्मों के लिये चूजी हो गये है। वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म इश्कजादे से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन की फिल्म तेवर नौ जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही है।​

​​ वह इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं लेकिन उनका पिछला साल भी कम अच्छा नहीं रहा। उन्होंने कहा, "पिछले साल मेरी तीन फिल्में रिलीज हुईं जो अलग-अलग टेस्ट की थीं। मुझे खुशी है कि इनमें मेरे काम को सराहा गया। एक कलाकार के तौर पर मैं कभी संतुष्ट नहीं होता। इसलिए मुझे भविष्य की चिंता है। अब मैं पहले से ज्यादा मजबूत हूॅं।" उन्होंने कहा, "मैं अपनी फिल्मों के लिए चूजी हो गया हॅूं।​

​​ मैंने दो साल में पांच फिल्में की हैं और छठी आने वाली है तो कह सकता हूॅं कि दो साल में मैंने काफी काम किया है। पिछले साल मैंने एक साथ 3 फिल्मों की शूटिंग की है। किसी भी कलाकार को ऐसा नहीं करना चाहिए। अब मैं उस जगह पहुंच गया हॅूं जहां अब मैं ज्यादा इंटरस्टिंग रोल और ज्यादा एंटरटेनिंग करैक्टर चूज कर सकता हूॅं।"

End of content

No more pages to load