Bollywood News


अर्जुन की फरहान संग काम करने की इच्छा

अर्जुन की फरहान संग काम करने की इच्छा
अभिनेता अर्जुन कपूर की अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर के साथ एक फिल्म करने की हसरत है।​ अर्जुन फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'तेवर' के प्रचार में व्यस्त हैं, जो नौ जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म ने सोनाक्षी सिन्हा व मनोज बाजपेयी भी हैं।​​

​ अर्जुन ने ट्विटर पर अपने एक प्रशंसक से बातचीत के दौरान फरहान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की।​ प्रशंसक ने उनसे पूछा था​, "भविष्य में आप किस अभिनेता के साथ एक फिल्म में काम करना पसंद करेंगे?​"​

​ जवाब में अर्जुन ने कहा​, "फरहान अख्तर के साथ एक फिल्म करना चाहूंगा।​"​

End of content

No more pages to load