Bollywood News


​कंगना के साथ फिल्म बनाएंगे हंसल

​राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने पुष्टि की है कि वह एक जीवनी पर फिल्म बना रहे हैं और अभिनेत्री कंगना ​रनोत को मुख्य भूमिका में लिया है। मेहता ने हालांकि यह भी स्पष्ट किया है कि उनकी फिल्म पर्वतारोही बछेंद्री पाल की जीवनी पर आधारित नहीं है।​

​ मेहता ने अपनी नई फिल्म के बारे में खुलासा करते हुए ट्विटर पर लिखा​, "खबरें आ रही हैं कि कंगना को लेकर मैं एक जीवनी पर फिल्म बना रहा हूं। खबर कुछ बहुत सच भी है, मैं कंगना के साथ फिल्म बना रहा हूं। लेकिन फिल्म बछेंद्री पाल के बारे में नहीं है।​ मैं जल्द ही सारी बातें साझा करूंगा।​"​

​ हंसल मेहता ने साल 1997 में 'जयते' के साथ फिल्म निर्देशन की शुरुआत की थी। साल 2000 में उनकी फिल्म 'दिल पे मत ले यार' आई थी और पिछले साल मई में उनकी फिल्म ​'​सिटीलाइट्स​'​ प्रदर्शित हुई थी।

End of content

No more pages to load