​साक्षी महाराज के बयान से भड़का बॉलीवुड

Thursday, January 08, 2015 15:06 IST
By Santa Banta News Network
हिंदी फिल्म जगत ने केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज के बयान पर हैरानी जताई। साक्षी महाराज ने कहा था कि हिंदुत्व की रक्षा करने के लिए सभी हिंदू महिलाओं को चार बच्चे पैदा करने चाहिए।​

साक्षी महाराज ने यह बात उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक जनसभा में कही थी। सोशल मीडिया पर उनके इस बयान का बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है।​

​ फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट ने ट्वीट किया कि साक्षी महाराज चाहते हैं कि सभी हिंदू महिलाएं चार बच्चे पैदा करें। अच्छी खबर है, पर उन्होंने पतियों की संख्या नहीं बताई।​

​ आम आदमी पार्टी के कट्टर समर्थक और संगीतकार विशाल ददलानी ने लिखा कि आखिरकार मुझे पता चल ही गया कि बीजेपी के लिए विकास का क्या मतलब है! वह यह है कि जनसंख्या का बोझ बढ़ाकर हर दिन मूर्खता का नया घटनाक्रम जोड़ा जाए।​

​ हास्य कलाकार वीर दास ने इस मामले को एक अलग दृष्टि से देखा। उन्होंने कहा कि प्रिय साक्षी महाराज, जब तक हिंदू महिलाओं का एक भी बच्चा आपके भाषणों पर हंसता रहेगा, तब तक हम ठीक-ठाक रहेंगे।​

​ फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं साक्षी महाराज के हिंदूओं से अलग हिंदू हूं। बहुत अलग। क्या आप भी हैं?​

​ इस मामले पर कुछ गंभीर प्रतिक्रियाएं भी मिलीं। आभूषण डिजाइनर फराह खान अली ने ट्वीट किया कि एक बड़ी आबादी वाले देश को पोषण देने के लिए केवल तीन फीसदी भारतीय कर अदा करते हैं, जहां पर ज्यादातर लोग अनपढ़ और बेरोजगार हैं। वहीं दूसरी ओर साक्षी महाराज जैसे लोग चार बच्चे पैदा करने की बात कर रहे हैं। उन्हें कहिए कि पहले बच्चों की परवरिश के लायक व्यवस्था बनाई जाए।​

​ बालाजी मोशन पिक्चर्स के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी तनुज गर्ग ने कहा कि साक्षी महाराज चाहते हैं कि हर हिंदू महिला चार बच्चे पैदा करे, और हम चाहते हैं कि वह अपना मुंह बंद रखें।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT