Bollywood News


मुझे ​​नवाजुद्दीन और माहिरा जैसा अभिनय करना होगा: शाहरुख खान

मुझे ​​नवाजुद्दीन और माहिरा जैसा अभिनय करना होगा: शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का कहना हैं कि उनकी आने वाली फिल्म रईस में उन्हें ​​नवाजुद्दीन सिद्दिकी और माहिरा खान जैसा बेहतरीन अभिनय करना होगा। शाहरुख खान फिल्म रईस में काम करने जा रहे हैं।​

​ इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की भी अहम भूमिकायें हैं। शाहरुख का कहना है कि फिल्म में माहिरा और नवाजुद्दीन जैसे मंजे हुए कलाकार के कारण उन्हें भी उनके जैसा बेहतरीन अभिनय करने के लिए कमर कसनी पड़ेगी।​

​ उन्होंने कहा, नवाजुद्दीन और माहिरा दोनों बहुत ही मंजे हुए कलाकार हैं। मेरे ख्याल से फिल्म की कास्ट वाकई में उम्दा है। अब मुङो मेहनत करनी होगी और उनके जैसा अभिनय करना होगा। फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी कर रहे है।

End of content

No more pages to load