Bollywood News


युवराज को विश्व कप के लिए न चुनने से निराश हैं वरुण धवन

युवराज को विश्व कप के लिए न चुनने से निराश हैं वरुण धवन
हिंदी फिल्म जगत के युवा अभिनेता और प्रख्यात निर्देशक डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने आईसीसी विश्व कप-2015 के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में युवराज सिंह को शामिल न किए जाने पर निराशा जताई है।​

​ युवराज के धुर प्रशंसक वरुण ने मुंबई में मंगलवार को आयोजित एक पुरस्कार समारोह में कहा​, ​"​मैं युवराज का बड़ा प्रशंसक हूं और इसलिए मैं उन्हें विश्व कप टीम में शामिल नहीं किए जाने के फैसले से निराश हूं।​"​​

​वरुण ने साथ ही विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं। वरुण ने कहा​, "खैर, मैं चाहता हूं कि भारत विश्व कप में अच्छा करे।​ लेकिन, रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में लगातार तीन शतक लगाने के बावजूद युवराज को विश्व कप टीम में शामिल न करने से मैं निराश हूं।​"​​

वरुण की अगली फिल्म ​'​बदलापुर' है। यह फिल्म बड़े पर्दे पर 20 फरवरी को आएगी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हुमा कुरैशी ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

End of content

No more pages to load