Bollywood News


​बिकिनी राउंड हटाने से खुश​ ऐश्वर्या ने कहा जरुरी नहीं है 'बिकिनी राउंड'

​बिकिनी राउंड हटाने से खुश​ ऐश्वर्या ने कहा जरुरी नहीं है 'बिकिनी राउंड'
​पूर्व मिस इंडिया एवं बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्य राय ने अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता से बिकिनी राउंड हटाए जाने के फैसले की सराहना की है​।

उनका कहना है कि 1994 में जब उन्होंने विश्व सुंदरी का खिताब जीता था, तो उनका शरीर बिकिनी पहनने के लिहाज से फिट नहीं था​। मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता की अध्यक्ष जूलिया मोर्ले ने दिसंबर 2014 को यह कहते हुए इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा से बिकिनी राउंड हटाए जाने की घोषणा की थी कि इस राउंड से न तो महिलाओं और न ही हम में से किसी को ही कोई फायदा है​।

​ऐश्वर्य ने कहा कि वह इस फैसले से बहुत खुश हैं​। हाल में सबसे सफल मिस वर्ल्ड के पुरस्कार से नवाजी गईं ऐश्वर्य ने कहा, "मैं जब मिस वर्ल्ड बनी थी, तो यकीनन 87 प्रतिभागियों में मेरा शरीर बिकिनी पहनने के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ नहीं था​। मैं इसे दावे के साथ कह सकती हूं​। इस पर मुहर लगा सकती हूं​। इसके बावजूद मैंने खिताब जीता​।​"​

​ उन्होंने कहा, "लोगों का मानना है कि यह (बिकिनी राउंड) एक बहुत जरूरी राउंड है और यह निर्णायक कारक बनता है, लेकिन यह सच नहीं है​।"

End of content

No more pages to load