अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि वह अब एक समय में एक ही फिल्म करना चाहते हैं। शुक्रवार को अर्जुन की 'तेवर' फिल्म रिलीज हो गई।
अर्जुन गुरुवार को 'तेवर' के प्रचार के लिए सह-अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ मौजूद थे। इसी दौरान उनसे भावी फिल्मों को लेकर उनकी योजना के बारे में पूछा गया।
जवाब में उन्होंने कहा, "एक अभिनेता एक समय में एक बढ़िया फिल्म करना और उसी पर ध्यान देना चाहता हूँ। मेरे कहने का मतलब यह है कि मैं एक समय में एक ही फिल्म करना और अपनी पूरी मेहनत उसी में लगाना चाहूंगा।"
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की मुख्य भूमिका वाली 'तेवर' में मनोज बाजपेयी भी हैं। यह फिल्म दक्षिण भारतीय सुपरस्टार महेश बाबू की तेलुगू फिल्म 'ओकादु' (2003) का रीमेक है।
अर्जुन ने अपनाई 'एक बार में एक फिल्म' की पॉलिसी
Saturday, January 10, 2015 18:40 IST



