Bollywood News


सगाई मुबारक! कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर ने पहनाई एक दूसरे को सगाई की अंगूठी?

हालाँकि इन दोनों ने कभी भी सभी के सामने अपने प्रेम संबंधों को स्वीकार नहीं किया है। लेकिन दोनों के बीच की बातें छुपी भी नहीं रही हैं। काफी लम्बे समय तक डेटिंग करने के बाद जहाँ दोनों हाल ही में एक दूसरे के साथ अलग घर में शिफ्ट हो गए हैं वहीं दूसरी और अब दोनों के सगाई कर लेने की भी खबर आ गई है।

कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर ​ और कैटरीना कैफ ने लंदन में दोनों परिवारों के बीच एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहना दी है।

​ अगर बॉलीवुड के इस क्यूट कपल के करीबी सूत्रों की बातों पर गौर की जाए तो इस सगाई सेरेमनी का आयोजन कैटरीना के परिवार वालों द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम को लंदन में ही आयोजित इस कार्यक्रम में सिर्फ दोनों के परिवार के ही सदस्य शामिल हुए।

​सूत्र ने यह भी बताया कि इस सगाई में शामिल होने के लिए रणबीर कपूर के माता-पिता नीतू सिंह और ऋषि कपूर भी लंदन पहुंचे। अब इन दोनों के चाहने वाले उम्मीद कर रहे हैं कि जल्दी ही दोनों के घर शादी की शहनाइयां भी गूंजे।

End of content

No more pages to load