Bollywood News


आमिर का रेडियो गले में लटकाए दिखे शाहिद कपूर

आमिर का रेडियो गले में लटकाए दिखे शाहिद कपूर
​मुंबई पुलिस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम, में बॉलीवुड स्टार्स ने जमकर अपनी चमक बिखेरी है। शनिवार रात को आयोजित इस कार्यक्रम में सिर्फ दर्शकों ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारों ने भी खूब मनोरंजन किया।

​ इवेंट की मेजबानी करने वाले मनीष पॉल ने अपने दर्शकों को जमकर हंसाया। सिर्फ इतना ही नहीं इस लाफ्टर के बीच-बीच में प्रियंका चोपड़ा, अलिया भट्ट, परिणीति चोपडा और सोनाक्षी सिन्हा ने भी डांस नंबर पर जमकर ठुमके लगाए।

​लेकिन इस इवेंट के सबसे मजेदार और आकर्षण का केंद्र जो बना वह था शाहिद कपूर द्वारा का मंच पर ट्रांजिस्टर के साथ आना। हालाँकि वह मंच पर काफी कम समय के लिए ही आए थे लेकिन इस दौरान उन्होंने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। इसके अलावा यहीं पर ऋतिक रोशन ने भी अपने जन्मदिन का केक काटकर बेहद शानदार तरीके से अपना जन्मदिन मनाया।

End of content

No more pages to load