Bollywood News


पापा से बातें साझा करती​ हूँ:​ ​सोनम कपूर

अभिनेत्री सोनम कपूर अभी भी अपने अभिनेता-फिल्मकार डैडी अनिल कपूर की नन्ही-मुन्नी बेटी हैं​​ वह पिता को अपने काम, प्यार और बाकी सब चीजों से जुड़ी सारी बातें बताती हैं​​​।​​

​​ ​ सोनम ने एक समूह साक्षात्कार में संवाददाताओं को बताया, "मैं अपने डैडी के बहुत करीब हूं​​।​​ वह एक अच्छे सलाहकार हैं। वह बिल्कुल कड़क नहीं हैं​​।​​ मैं अपने पिता से अपने काम और प्यार से जुड़ी बातें साझा करती हूं और वह ये राज की बातें मेरी मम्मी तक को नहीं बताते​​।​​"​​​​​​

​​​ सोनम इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'डॉली की डोली' के प्रचार में व्यस्त हैं​​। इसमें वह एक मुंहफट और चुलबुली युवती की भूमिका में हैं​​।​

​​​ अपनी भूमिका के बारे में सोनम ने कहा, "मैं हर फिल्म के लिए तैयारी करती हूं, लेकिन इस फिल्म के लिए मैंने ढेर सारी किताबें पढ़ी​​। मैंने ठगी पर लिखी किताबें भी पढ़ी​​।​​"

End of content

No more pages to load