Bollywood News


'​हेरा फेरी​'​ नई किस्म की कॉमेडी फिल्म थी: अभिषेक

'​हेरा फेरी​'​ नई किस्म की कॉमेडी फिल्म थी: अभिषेक
फिल्म ​'​हेरा फेरी​'​ और इसके सीक्वल ​'​फिर हेरा फेरी​'​ की सफलता के बाद अब अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम को लेकर ​'​हेरा फेरी 3′ बनने जा रही है।​

​ अभिषेक का कहना है कि 'हेरा फेरी' हिंदी सिनेजगत में एक नई किस्म की कॉमेडी लेकर आई थी। अभिषेक ने यहां ​'​हेरा फेरी 3​'​की आधिकारिक घोषणा के दौरान संवाददाताओं को बताया, `मुझे लगता है कि 'हेरा फेरा' हिंदी सिनेमा के लिए एक नई कॉमेडी थी।​ उसके बाद नीरज वोरा ने ​'​हेरा फेरी 2​'​ बनाई, जो और भी मजेदार थी।​"

​ ​अ​भिषेक की नजर में इस फिल्म का हिस्सा होना गर्व की बात है। 'हेरा फेरी 3′ में अभिषेक और जॉन के अलावा सुनील शेट्टी व परेश रावल भी होंगे। फिल्म फिरोज नाडियाडवाला बनाएंगे।

End of content

No more pages to load