Bollywood News


​​अभिषेक के पसंदीदा सह-अभिनेता हैं जॉन​

​​अभिषेक के पसंदीदा सह-अभिनेता हैं जॉन​
जॉन अब्राहम के साथ 'दोस्ताना' फिल्म कर चुके अभिषेक बच्चन अब अपने पसंदीदा सह-अभिनेता के साथ​ 'हेरा फेरी 3'​ ​में काम करने को लेकर उत्साहित हैं।​ ​'दोस्ताना' से पूर्व दोनों​ ​'धूम'​ ​में भी काम कर चुके हैं।

अभिषेक सोमवार को मुंबई में 60वें फिल्मफेयर अवार्ड्स की घोषणा के मौके पर मौजूद थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि​ 'हेरा फेरी 3'​ ​में जॉन के साथ काम करने के बारे में क्या विचार है।

उन्होंने कहा, "मैं बेहद उत्साहित हूं। मैंने जॉन बाबा को फोन किया। वह मेरे मनपसंद सह-अभिनेताओं में से एक हैं। हम दोनों अच्छी कहानी की तलाश में थे, क्योंकि हम 'धूम' और 'दोस्ताना' के बाद साथ काम करना चाहते थे इसलिए 'हेरा फेरी 3' की नई कहानी से खुश हैं।"

नीरज वोरा निर्देशित इस फिल्म में परेश रावल और सुनील शेट्टी भी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होगी।

End of content

No more pages to load