Bollywood News


क्रिसमस पर सिने-स्क्रीन पर छिड़ेगी ​​वॉर आमने-सामने होंगे रणवीर-रणबीर और शाहरुख

क्रिसमस पर सिने-स्क्रीन पर छिड़ेगी ​​वॉर आमने-सामने होंगे रणवीर-रणबीर और शाहरुख
इस क्रिसमस पर बॉलीवुड के तीन फ़िल्मी दिग्गजों के बीच सिने-स्क्रीन पर घमासान मचने जा रहा है और ये तीन दिग्गज होंगे शाहरुख खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह।

एक सूत्र का कहना है, "रोहित साल की दूसरी तारीखों को पहले से ही दूसरी फिल्मों के लिए व्यस्त देखते हुए क्रिसमस पर अपनी फिल्म रिलीज करना चाहते हैं। लेकिन अगर ऐसा होता है तो उनकी यह फिल्म इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के साथ टकराएगी।"

​कहा जा रहा है कि इसी मुद्दे पर बात करने के लिए रोहित हाल ही में शाहरुख से भी मिले हैं, क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग मार्च या अप्रैल में शुरू हो जाएगी।​ सूत्र का आगे कहना है कि शाहरुख और रोहित ने आपस में मिलकर चीजों को तय कर लिया है और फिल्म को क्रिसमस पर ही रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन अभी तक क्योंकि प्रोजेक्ट शुरू भी नहीं हुआ है इसलिए यह काफी हद तक उस पर भी निर्भर करता है।"

​हालाँकि इस से पहले भी रणबीर-दीपिका की तमाशा और रणवीर-दीपिका की बाजीराव मस्तानी के एक ही दिन रिलीज होने को लेकर भी सवाल खड़े हो चुके हैं। लेकिन ऐसे में रोहित की फिल्म भी उसी दिन रिलीज होने से लगता है सिने-स्क्रीन पर बड़े निर्माता-दिग्गजों की वार छिड़ने वाली है।

End of content

No more pages to load