बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता पुलकित सम्राट का कहना है कि रितेश देशमुख की कॉमिक टाइमिंग की बराबरी करना मुश्किल काम है। पुलकित सम्राट इन दिनो रितेश देशमुख के साथ फिल्म बैंगिस्तान में काम कर रहे है।
पुलकित सम्राट ने कहा कि बैंगिस्तान फिल्म मेरे दिल के करीब है। हमने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। रितेश के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा। पुलकित सम्राट ने कहा कि रितेश अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्रतिभा की बराबरी करना बहुत कठिन था। उन्होने कहा कि बैंगिस्तान पूर्ण हास्य फिल्म की बजाये एक व्यंग्य है।
रितेश की कॉमिक टाइमिंग की बराबरी करना मुश्किल: पुलकित
Sunday, January 18, 2015 13:11 IST


