Bollywood News


बिग बी की फिल्मों के रीमेक में काम नहीं कर सकता: धनुष

बिग बी  की फिल्मों के रीमेक में काम नहीं कर सकता: धनुष
मेगास्टार अमिताभ बच्चन की फिल्मों के रीमेक में काम करने वाले कई सितारों ने ऐसा करके बड़ा नाम कमाया है​। लेकिन 'शमिताभ' में बिग बी के सह-अभिनेता धनुष ने कहा कि वे खुद को इस काबिल नहीं मानते हैं कि अमिताभ की किसी फिल्म के रीमेक में काम कर सकें​। इसलिए वे बिग बी के फिल्म की रीमेक में काम नहीं करेंगे​।​

धनुष अपनी आने वाली फिल्म 'शमिताभ' में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे​।​ अमिताभ बच्चन की फिल्मों की रीमेक में काम करने के बारे में धनुष ने कहा कि मैं उनकी फिल्म बिल्कुल नहीं करूंगा। क्योंकि मैं उसे सफल बनाने का दम नहीं रखता​।

​उन्होंने कहा कि उनमें अमिताभ की फिल्में करने जितनी काबिलियत नहीं है​। उन्होंने कहा, "जहां तक उनकी फिल्मों का सवाल है, मुझे 'शोले' और 'दीवार' बहुत पसंद है​।"​​

आर. बालाकृष्णन द्वारा निर्देशित फिल्म 'शमिताभ' में अक्षरा हसन भी नजर आएंगी​। धनुष ने कहा कि वह अब भी हिंदी सीख रहे हैं​। उन्होंने कहा, "मुझे हिंदी भाषा सीखने में कुछ वक्त लगेगा​।​ मैं अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से हिंदी में बात करने की कोशिश करता हूं​। वे मेरी गलतियों पर मुझे टोकते रहते हैं​।​"

End of content

No more pages to load