Bollywood News


​हमें प्रेमी युगल कहना जल्दबाजी: करिश्मा तन्ना

​हमें प्रेमी युगल कहना जल्दबाजी: करिश्मा तन्ना
​टेलीविजन रियलिटी शो ​'​बिग बॉस 8​'​ के प्रतिभागी उपेन पटेल व करिश्मा तन्ना के बीच की नजदीकियों को लेकर काफी चर्चाएं हैं। करिश्मा का कहना है कि उन्हें ​'​प्रेमी युगल​'​ कहना जल्दबाजी होगी।​

करिश्मा इस वक्त रियलिटी शो 'बिग बॉस हल्ला बोल' में नजर आ रही हैं, जहां उपेन बतौर अतिथि गए हुए हैं।​ 'बिग बॉस हाउस​'​ के प्रतिभागी प्रीतम सिंह के जन्मदिन पर रेड एफएम की आर.जे. मलिश्का, प्रीतम की पत्नी व दो अन्य प्रशंसकों ने ​'​बिग बॉस हल्ला बोल​'​ में फोन पर प्रीतम को जन्मदिन की बधाई दी।​

इस दौरान मलिश्का ने करिश्मा व उपेन से उनके प्रशंसकों के लिए कुछ सवाल पूछे। मलिश्का का पहला सवाल था कि क्या करिश्मा व उपेन प्रेमी युगल हैं? जिस पर करिश्मा ने तुरंत जवाब देते हुए कहा​, "नो कमेंट्स​"​। लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें प्रेमी युगल कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, उन्होंने एक-दूसरे को पसंद करने की बात से भी इंकार नहीं किया। ​'​बिग बॉस हल्ला बोल​'​ सेएजाज खान के बेदखल होने के बाद उपेन वहां बतौर अतिथि गए हैं।

End of content

No more pages to load