बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'बदलापुर' को मिली प्रतिक्रिया से बहुत उत्साहित हैं। उन्हें लगता है कि यह सराहना इस लघु बजट फिल्म के लिए फायदेमंद रहेगी।
'बदलापुर' फिल्म के अभी बस 'जी करदा' व 'जीना जीना' दो गाने रिलीज हुए हैं। इन दोनों को ही लोगों से जबर्दस्त तारीफें मिली हैं। फिल्म के टीजर को भी बहुत सराहना मिल रही है।
वरुण एक ट्वीट में लिखा, "'बदलापुर' के ट्रीजर को 30 लाख और 'जी करदा' व 'जीना जीना' गाने को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया। यकीन नहीं होता कि यह लघु बजट इतना प्यार पा रही है।"
'बदलापुर' 20 फरवरी को रिलीज हो रही है, जिसमें यामी गौतम, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, हुमा कुरैशी व दिव्या दत्ता भी हैं।
'बदलापुर' को मिली प्रतिक्रिया से वरुण खुश
Wednesday, January 21, 2015 14:17 IST


