Bollywood News


रोहित शेट्टी की फिल्म में रोमांस करते नजर आ सकते हैं शाहरुख और काजोल

रोहित शेट्टी की फिल्म में रोमांस करते नजर आ सकते हैं शाहरुख और काजोल
बॉलीवुड में शाहरुख और काजोल की जोड़ी का जादू आज भी बरकार है। दोनों अंतिम बार फिल्म 'माय नेम इज़ खान' में नजर आए थे। लेकिन अब एक बार फिर से यह जोड़ी रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में नजर आएंगी।

सुनने में आ रहा है कि रोहित शेट्टी अब एक फिल्म काजोल और शाहरुख की जोड़ी को लेकर बनाना चाहते हैं। 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद रोहित शेट्टी अब अपनी अगली फिल्म फिर से शाहरुख के साथ बना रहे हैं जिसमें वरुण धवन भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। शाहरुख और वरुण इसमें भाइयों के किरदार में होंगे। वहीं फिल्म की लीड हीरोइन और कोई नहीं बल्कि काजोल होंगी।

सुनने में आ रहा है कि रोहित इस फिल्म के लिए काजोल को मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालाँकि काजोल के बॉलीवुड में कम बैक की खबरें काफी समय से आ रही हैं जिन्हें कई फिल्म निर्माताओं ने अपनी-अपनी फिल्मों के प्रस्ताव भी दिए हैं। काजोल की अंतिम फिल्म 'वी आर फैमिली' थी जो 2010 में आई थी।

इंडस्ट्री से जुड़े एक आंतरिक सूत्र का कहना है, "रोहित अपनी फिल्म से काजोल का फ़िल्मी कम बैक करवाना चाहते हैं। इस फिल्म की शुरुआत जल्दी ही होने वाली है। वह काजोल को प्रोजेक्ट के लिए मनाने के लिए काफी चक्कर लगा रहे हैं। वह काजोल को इस प्रोजेक्ट में लेने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।"

End of content

No more pages to load