Bollywood News


​​'सावधान इंडिया' के मेजबान होंगे अक्षय

​​'सावधान इंडिया' के मेजबान होंगे अक्षय
एक्शन स्टार अक्षय कुमार टेलीविजन धारावाहिक 'सावधान इंडिया-फाइट बैक नाउ' की एक विशेष कड़ी की मेजबानी करेंगे। अक्षय आगे 'बेबी' फिल्म में नजर आएंगे, जो आतंकवाद का मुद्दा उठाती है​।​

​ एक बयान में कहा गया कि 'सावधान इंडिया-फाइट बैक नाउ' की इस खास कड़ी में अक्षय एक किशोरी के साथ उसके सहपाठी द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न की दास्तां बयां करेंगे​।​

​ अक्षय इस कड़ी की मेजबानी स्वयं के आत्मरक्षा केंद्र से करेंगे, जहां वह लड़कियों को मार्शल आर्ट व आत्मरक्षा के गुर सिखाते हैं​। 'सावधान इंडिया-फाइट बैक नाउ' की यह कड़ी शुक्रवार को लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित होगी​।​

End of content

No more pages to load