Bollywood News


​बॉक्स ऑफिस: सिल्वर स्क्रीन पर 'डॉली की डोली' ​पर भारी पड रही है 'बेबी'

​बॉक्स ऑफिस: सिल्वर स्क्रीन पर 'डॉली की डोली' ​पर भारी पड रही है 'बेबी'
​इस बार सिल्वर स्क्रीन पर जिन दो बॉलीवुड कलाकारों की फिल्मों में भिड़ंत हुई है वह है ​अक्षय कुमार अभिनीत ​'​बेबी​'​ और सोनम कपूर की फिल्म 'डॉली की डोली'। लेकिन इस टकराव में अक्षय की बेबी 'डॉली की डोली' पर भारी पड़ गई है।

​जहाँ अक्षय 'बेबी' ​ने शुक्रवार को रिलीज होने के बाद से अब तक 35 करोड़ रुपए​ की कमाई कर ली है वहीं सोनम कपूर अभिनीत ​'​डॉली की डोली​'​ ने ​सिर्फ ​10 करोड़ रुपए ​ही ​कमाएं हैं जो 'बेबी' के मुकाबले काफी कम हैं।​

​ एक बयान में कहा गया कि नीरज पांडे निर्देशित ​'​बेबी​'​ ने तीन दिनों में 36.07 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।​ 'बेबी​'​ एक अंडरकवर एजेंट की कहानी है। इसमें अनुपम खेर, के के मेनन, राणा डग्गूबाती, डैनी डेंजोंग्पा व तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं।​​

​ वहीं, अरबाज खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'डॉली की डोली' ने रिलीज के बाद तीन दिनों में 10.75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।​ अभिषेक डोगरा निर्देशित इस फिल्म में सोनम कपूर, पुलकित सम्राट व राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक लुटेरी दुल्हन के इर्दगिर्द घूमती है।

End of content

No more pages to load