Bollywood News


अभिनेता बनकर बेहद खुश हूँ: वरुण धवन

अभिनेता बनकर बेहद खुश हूँ: वरुण धवन
बॉलीवुड के युवा अभिनेता वरुण धवन ने भले बतौर सहायक निर्देशक अपना करियर शुरू किया हो, लेकिन अभिनय की उनकी जिंदगी में एक खास जगह है।​​ वरुण आगे अपनी आने वाली फिल्म ​'​बदलापुर​'​ के प्रचार में व्यस्त होने जा रहे हैं।​

उन्होंने ट्विटर पर लिखा​, "मैं एक दिन की छुट्टी पाने के लिए बेचैन था।​ आखिरकार यह मुझे यह मिल भी गई, लेकिन जैसे ही रात होती है, मुझसे काम पर लौटने का इंतजार नहीं होता। मैं अभिनेता बनकर खुश हूं।​"

उन्होंने लिखा​, "बदला बदला बदला। ​'​बदलापुर​'​ का प्रचार एक फरवरी से शुरू होगा।​" वरुण ने फिल्मकार करण जाैहर की फिल्म ​'​स्टूडेंट ऑफ द ईयर​'​ (2012) से अपना सिनेमाई करियर शुरू किया। इससे पहले उन्होंने करण की उनकी फिल्म ​'​माय नेम इज खान​'​ में बतौर सहायक निर्देशक मदद की।​

End of content

No more pages to load