Bollywood News


​'​बॉम्बे वेल्वेट​'​ की पहली झलकी गुरुवार को

​'​बॉम्बे वेल्वेट​'​ की पहली झलकी गुरुवार को
रणबीर कपूर अभिनीत बहु प्रतीक्षित फिल्म ​'​बॉम्बे वेल्वेट​'​ की पहली झलकी गुरुवार को जारी होगी। फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी पुष्टि की।​

​ अनुराग ने ट्वीट में लिखा​, "फिल्म ​'​बॉम्बे वेल्वेट​'​ के जॉनी बलराज (रणबीर का किरदार) का लुक सामने आ रहा है। पहली झलकी कल।​"​

​ ​यह ​फिल्म ज्ञान प्रकाश की किताब ​'​मुंबई फेबल्स​'​ पर आधारित है। फिल्म 1950 व 1960 के दशक की मुंबई को दर्शाती है। फिल्म में रणबीर मुक्केबाज एवं स्ट्रीट फाइटर जॉनी बलराज की भूमिका में नजर आएंगे।​

​ ​ 'बॉम्बे वेल्वेट' में अनुष्का शर्मा, करण जाैहर, के के मेनन, मनीष चौधरी, सिद्धार्थ बासु व रेमो फर्नाडीज भी हैं।करण इससे अपना अभिनय करियर शुरू कर रहे हैं। कहा गया है कि वह इसमें खलनायक हैं। फिल्म 15 मई को रिलीज होनी है।

End of content

No more pages to load