Bollywood News


'पीके​'​ से अलग थी 'ओ माई गॉड': अक्षय कुमार

'पीके​'​ से अलग थी 'ओ माई गॉड': अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि उनकी सुपरहिट फिल्म ओ माई गॉड आमिर खान की फिल्म पीके से काफी अलग थी। आमिर खान की फिल्म पीके का विषय अक्षय कुमार की फिल्म ओ माइ गॉड से बहुत मिलता-जुलता था। पीके के क्लाइमैक्स में उसके सीक्वल बनने की संभावनाएं भी रखी गईं।​

​​ इसके बाद से ओ माई गॉड-2 के बनने पर संशय था लेकिन अक्षय ने इससे इनकार किया है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। अक्षय कुमार ने कहा, पीके अलग विषय है उससे मेरी फिल्म अलग थी। ये बिल्कुल वैसे ही है जैसे मेरी एक्शन फिल्में बाकी एक्शन फिल्मों से बिल्कुल अलग होती हैं।​

​ दोनों में भगवान और आस्था की बात की गई लेकिन अलग तरह से फिलहाल सीक्वल बनाने की योजना है। मेरे पास सही कहानी आएगी तब सीक्वल बनांउगा।

End of content

No more pages to load