Bollywood News


रणबीर आज के समय के सबसे काबिल अभिनेता: रणधीर कपूर

रणबीर आज के समय के सबसे काबिल अभिनेता: रणधीर कपूर
बीते जमाने के मशहूर अभिनेता रणधीर कपूर का कहना है कि उनके भतीजे रणबीर कपूर आज के दौर के सबसे काबिल अभिनेता है। रणबीर कपूर, रणधीर कपूर के छोटे भाई अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू सिंह के पुत्र है।​

​​ रणधीर कपूर ने कहा, रणबीर एक काबिल अभिनेता है और मौजूदा पीढ़ी के मेरे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक है। रणधीर कपूर ने कहा, रणबीर कपूर बेहद गंभीर और अच्छा कलाकार है।​

​​ वह अच्छा काम कर रहा है और अच्छी फिल्मों का चुनाव कर रहा है। रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म रॉय का प्रमोशन कर रहे है। यह फिल्म 13 फरवरी को प्रदर्शित होगी।​

End of content

No more pages to load