छोटे पर्दे के जानेमाने अभिनेता और बिग बॉस के विजेता गौतम गुलाटी हॉट अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करना चाहते है। गौतम गुलाटी ने बिग बॉस सीजन 8 का खिताब जीता है। गौतम गुलाटी का सपना है कि वो जैकलीन फर्नाडीज और कैटरीना कैफ के हीरो बनें।
गौतम गुलाटी अब फिल्मों में कुछ दिलचस्प रोल करना चाहते हैं और टीवी को हमेशा के लिए गुडबाय कह चुके हैं। गौतम गुलाटी ने कहा कि वह जैकलीन के साथ काम करना चाहते है। हालांकि उन्हें सोनम कपूर भी बहुत पसंद हैं और उनके साथ काम करने में भी गौतम को कोई परहेज नहीं है।
उनका यह भी मानना था कि हैदर जैसे किरदार उनके लिए नहीं बने हैं और वो रोमांटिक और एक्शन हीरो की इमेज में ही खुद को देखना पसंद करेंगे। गौतम गुलाटी को आलिया भट्ट बहुत ही क्यूट लगती है और वो केवल बड़े बैनर की फिल्मों में काम करना चाहते हैं जिसमें यशराज प्रोडक्शन्स और धर्मा प्रोडक्शन्स प्रमुख हैं। गौतम ने कहा कि उन्हें काफी सारे रोल ऑफर हुए हैं पर वह सब पर विचार कर रहे हैं।
जैकलीन से रोमांस करना चाहते है गौतम गुलाटी
Tuesday, February 03, 2015 18:04 IST


