बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा का कहना है कि समय आने पर हीं वह अपनी शादी के बारे में बात करना चाहेगी। वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म दिल दिया है से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली गीता का नाम क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह के साथ जोड़ा जाता है।
गीता का कहना है कि जब वह शादी करने का फैसला करेंगी तो सार्वजनिक रुप से इसकी घोषणा करेंगी। उन्होंने कहा, ऐसा जब भी होगा आप सबको जरुर पता चलेगा। मैं अपनी निजी जिंदगी पर बात नहीं करना चाहती। वैसे भी हर रोज हरभजन के साथ शादी पर मुझे 10 लेख पढ़ने को मिल जाते हैं। मैं इस बारे में तब बात करुगी जब यह सचमुच होगा। गीता इन दिनो फिल्म सेकेंड हैंड हसबैंड में एक पंजाबी महिला की भूमिका कर रही हैं।
गीता ने कहा, इस फिल्म में काम करना मजेदार रहा। एक पंजाबी महिला की भूमिका निभाना भी मजेदार था। फिल्म में पंजाबी पुट कमाल का है।
समय पर ही शादी के बारे में बात होगी: गीता बसरा
Wednesday, February 04, 2015 17:05 IST


