Bollywood News


फर्स्ट लुक के बाद अनुष्का ने जारी किया 'एनएच 10' का मोशन पोस्टर

फर्स्ट लुक के बाद अनुष्का ने जारी किया 'एनएच 10' का मोशन पोस्टर
अनुष्का शर्मा ने बुधवार को यह पोस्टर ट्विटर पर जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, "यहाँ से यात्रा डार्क हो रही है...प्रस्तुत है 'एनएच10' का मोशन पोस्टर।"

​वहीं मोशन पोस्टर से एक दिन पहले अनुष्का ने फिल्म का फर्स्ट पोस्टर माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर जारी किया था। पोस्टर के साथ ही उन्होंने लिखा था मेरी खास फिल्म 'एनएच 10' का फर्स्ट लुक जारी कर रही हूँ।"

​नवदीप सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन 'क्लीन स्टेट फिल्म्स' और 'फैंटम' के तहत बन रही है। फिल्म की कहानी एक कपल के रोड ट्रिप पर आधारित है। इस ट्रिप पर कुछ ऐसा होता है जो बेहद खतरनाक होता है। फिल्म में नील भूपलम अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएँगे। नील भूपलम टीवी शो '24' में काम करने के लिए जाने जाते हैं।

​वहीं फिल्म 'मैरी कॉम' में मैरी के पति का किरदार निभाने वाले दर्शन कुमार भी फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2014 ​को शुरू होकर मई 2014 तक पूरी हो चुकी है। यह फिल्म 6​ मार्च को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load