ऐसे दौर में जब किसी फिल्म की कामयाबी इस बात से आंकी जाती है कि फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई या नहीं, अभिनेता वरुण धवन चाहते हैं कि उनकी आने वाली फिल्म 'बदलापुर' को दर्शक व्यावसायिक पक्ष के बजाय सिनेमा के मूल्यों के आधार पर सराहें।
वरुण ने ट्विटर पर लिखा, "फिल्म 'बदलापुर' मैंने पैसों के लिए नहीं की और मेरे लिए फिल्म तब कामयाब होगी जब दर्शक उसके सिनेमा पक्ष को सराहेंगे, जिस पर हमने मेहनत की है।"
करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अभिनय करियर शुरू करने वाले वरुण 'मैं तेरा हीरो' और 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' में नजर आ चुके हैं और अब वह श्रीराम राघवन की प्रतिशोध पर आधारित गंभीर और गूढ़ फिल्म 'बदलापुर' में दिखेंगे।
इस महीने की 20 तारीख को प्रदर्शित हो रही 'बदलापुर' में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विनय पाठक, अभिनेत्री हुमा कुरैशी और यामी गौतम ने भी काम किया है।
पैसों के लिए नहीं की 'बदलापुर': वरुण
Friday, February 06, 2015 17:41 IST


