Bollywood News


'दम लगा के हईशा' को लेकर परिणीति क्यों हैं इतनी उत्साहित?

'दम लगा के हईशा' को लेकर परिणीति क्यों हैं इतनी उत्साहित?
​इसमें कोई संदेह नहीं है कि आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म 'दम लगा के हईशा' के ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म काफी मनोरंजक होने वाली है। जिसे देखने वाले फिल्म के लिए वास्तव में ही उत्सुक हैं। लेकिन सिर्फ दर्शक ही नही बल्कि बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा भी इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।

ऐसा नहीं है कि परिणीति चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा हैं। बल्कि इसका कारण है कि इस फिल्म से दो ऐसे शख्स जुड़े हैं जो परिणीति चोपड़ा के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं। जिनमें से एक हैं फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा जिन्होंने परिणीति को अपनी फिल्म से लॉन्च किया था और दूसरी हैं भूमी पेंडेकर जो यशराज बैनर में कास्टिंग का काम करती हैं और उन्होंने ही परिणीति को उनकी शुरुआती फिल्म के लिए साइन किया था।

​ इन्हीं दोनों की फिल्म होने के कारण परिणीति चोपड़ा इस फिल्म के प्रदर्शित होने का बेसब्री से इन्तजार कर रही हैं।

End of content

No more pages to load